फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time, the Constitution Bench of the Supreme Court live streaming three hearings for the public

सुप्रीम कोर्ट: देश में पहली बार संविधान पीठ ने सुनवाई का LIVE प्रसारण, 8 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा

Tue, 27 Sep 2022 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

Supreme Court Live Streaming: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हाल ही में पूर्ण न्यायालय की बैठक में 27 सितंबर से सभी संविधान पीठ की सुनवाई की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
For the first time, the Constitution Bench of the Supreme Court live streaming three hearings for the public
सुप्रीम कोर्ट में लाइव प्रसारण - फोटो : ANI

विस्तार

Supreme Court Live Streaming: भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जनता के देखने के लिए यूट्यूब पर अपनी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया। कार्यवाही को आठ लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह कदम दूरी की बाधाओं को दूर करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और देश के कोने-कोने से नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन


आठ लाख से अधिक दर्शकों ने देखा 
अदालत ने आगे कहा कि यह एक विनम्र शुरुआत है और अब सभी महत्वपूर्ण मामलों में कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने का प्रयास किया जाएगा जब तक कि कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग सामान्य क्रम नहीं बन जाता। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायालय संख्या 1, 2 और 3 में तीन संविधान पीठें आज एक साथ बैठी थीं और इन तीन न्यायालयों में कार्यवाही यूट्यूब और अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से लाइव स्ट्रीम की जा रही थी। आंकड़े बताते हैं कि आठ लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। 
विज्ञापन


देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को  संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया। इसकी शुरुआत आज उद्धव - शिंदे केस से हुई। उद्धव गुट की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव स्ट्रीम करने का निर्णय 20 सितंबर, 2022 को लिया गया था
संविधान पीठों की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का निर्णय अदालत द्वारा 20 सितंबर, 2022 को लिया गया था और इसके तुरंत बाद रजिस्ट्री द्वारा ट्रायल रन किया गया था। बयान में कहा गया है कि तकनीकी सहायता टीमों ने सुनिश्चित किया कि लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी रुकावट या कठिनाई के हो और पूरी तरह से निर्बाध हो। 

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर से सभी संविधान पीठ की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया। आज, तीन संविधान पीठों ने प्रवेश और नौकरियों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत कोटा देने के केंद्र के फैसले, महाराष्ट्र राजनीतिक संकट और दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को चुनौती देने वाली याचिकाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की। भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने ईडब्ल्यूएस कोटा मामले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। यह मामला 103वें संविधान संशोधन को चुनौती देता है।


26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एक वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया। हालांकि, यह एक औपचारिक कार्यवाही थी क्योंकि उस दिन न्यायमूर्ति रमना को पद छोड़ना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed