फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time in India, the post of attorney general is vacant for six days

आजाद भारत में पहली बार अटॉर्नी जनरल का पद छह दिनों से खाली

Sun, 18 Jun 2017 02:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला , नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Sun, 18 Jun 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
For the first time in India, the post of attorney general is vacant for six days
अटॉर्नी जनरल

देश के शीर्ष विधि अधिकारी का पद छह दिनों से खाली पड़ा है। संभवत: आजाद भारत में पहली बार ऐसा है जब अटॉर्नी जनरल का पद खाली है। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का तीन वर्ष का कार्यकाल 11 जून को पूरा हो चुका है। मुकुल रोहतगी ने पिछले महीने सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि अटॉर्नी जनरल के लिए उनकेनाम पर विचार न किया जाए, बावजूद इसके प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पिछले दिनों अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के कार्यकाल का विस्तार करने का निर्णय ले लिया। एसीसी ने मुकुल रोहतगी के अलावा सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार और चार एडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह, तुषार मेहता, पीएस नरसिंहा और पिंकी आनंद के कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 
रोहतगी ने बाद में इस बात को सार्वजनिक कर दिया कि वह कार्यकाल का विस्तार नहीं चाहते हैं। रोहतगी का कहना है कि वह निजी प्रैक्टिस में वापस जाना चाहते हैं। इस बारे में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि रोहतगी ने बेहद अच्छा काम किया है लेकिन सरकार रोहतगी केआग्रह का सम्मान करेगी। सरकार समय पर उचित निर्णय लेगी। रोहतगी फिलहाल लंदन में हैं। अब देखने वाली बात है कि सरकार क्या निर्णय लेती है। 
विज्ञापन


विधि विभाग की वेबसाइट पर गत आठ जून को विधि अधिकारियों की अपडेट की गई सूची में मुकुल रोहतगी का कार्यकाल 11 जून को खत्म होने का जिक्र हैं। वहीं सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह, तुषार मेहता, पीएस नरसिंहा और पिंकी आनंद का कार्यकाल छह जुलाई तक के लिए था लेकिन उनका कार्यकाल सात जून से ही बढ़ा दिया गया। हालांकि पीएस पटवालिया का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। पटवालिया ने काफी पहले सरकार के समक्ष इच्छा जताई थी वह निजी प्रैक्टिस करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed