फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for promotion of justice joseph collegium meeting will be held soon 

जस्टिस जोसेफ के नाम पर पुनर्विचार के लिए जल्द बैठक 

Sun, 29 Apr 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
for promotion of justice joseph collegium meeting will be held soon 
जस्टिस जोसेफ

उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केएम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति पर पुनर्विचार के लिए जल्द सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की बैठक बुलाई जा सकती है। केंद्र सरकार ने जस्टिस जोसेफ के नाम की सिफारिश को शुक्रवार को कोलेजियम को वापस लौटा दिया था। सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों समेत कई वकीलों ने विरोध किया था।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि कोलेजियम की बैठक होना स्वाभिक है और इसे जल्द बुलाया जाएगा। हालांकि बैठक के लिए कोलेजियम में शामिल सभी पांच जजों की मौजूदगी आवश्यक है, लेकिन जस्टिस मदन बी लोकुर स्वास्थ्य कारणों से 26 और 27 अप्रैल को छुट्टी पर थे। जैसी ही कोरम पूरा होगा, कोलेजियम की तत्काल बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


जस्टिस जोसेफ ने 2016 में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्र सरकारके आदेश को रद्द कर दिया था। सरकार के उनके नाम को मंजूरी नहीं दिए जाने के पीछे इसे बड़ी वजह माना जा रहा है। सरकार ने इससे इनकार किया है। जस्टिस जोसेफ जून में 60 साल के हो जाएंगे। वह 31 जुलाई 2014 से उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed