Food: बिरयानी में पनीर की जगह मिला चिकन, यूजर की शिकायत पर जोमैटो और होटल ने दी ये प्रतिक्रिया
ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने दो वीडियो शेयर किया। वीडियो में वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली पैक का बिल दिखाया गया, जिसे फूड एग्रीगेटर एप्लिकेशन जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं दूसरे वीडियो में बिरयानी में चिकेन के टुकड़ो को दिखाया है।
विस्तार
उनके एक करीबी ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदार के साथ हुए इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया वाराणसी से उनके किसी दोस्त ने जोमैटो से बेहरूज की पनीर बिरयानी ऑर्डर की, लेकिन पनीर बिरयानी की जगह उन्हें चिकन बिरयानी भेजी गई। परिवारवालों ने पहले पनीर समझकर खाया, लेकिन उसके बाद उन्हें अंदाजा हो गया कि उन्हें पनीर नहीं बल्कि चिकन बिरयानी दिया गया है।
ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने दो वीडियो शेयर किए। वीडियो में वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली पैक का बिल दिखाया गया, जिसे फूड एग्रीगेटर एप जोमैटो से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं, दूसरे वीडियो में बिरयानी में चिकन के टुकड़ों को दिखाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें एहसास नहीं हुआ कि वे चिकन खा रहे हैं, क्योंकि पनीर बिरयानी में पनीर को भी बेसन में लपेटा जाता है। इस मामले में जब उन्होंने बेहरूज बिरयानी को फोन किया तो उन्हें जोमैटो से संपर्क करने को कहा गया। जब उन्होंने जोमैटो से बात की तो उन्हें होटल से संपर्क करने को कहा गया।
My friend is in Varanasi with his family during this holy month of Sawan. He had ordered family pack Paneer veg biryani (worth ₹ 1228) from the famous '@BehrouzBiryani' through @zomato, but they made them eat chicken biryani instead! @deepigoyal
This family never eats meat, but… pic.twitter.com/ogsNwblU4d — Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) July 8, 2023
जब इस ट्वीट को साझा किया गया तब जोमैटो और होटल दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जोमैटो ने लिखा, 'अश्विनी इस दुर्घटना के लिए खेद है। हमारा ऐसा कुछ इरादा नहीं था। हम इसकी जांच करेंगे।' होटल की तरफ से कहा गया, 'हम इसके लिए माफी मांगते हैं, जिससे आपके अनुभव में बाधा हुई। कृपया आप अपना नंबर हमें साझा करें जिससे कि हम इसे ठीक कर सकें।'
Hi Ashwini, apologies for the mishap. We never intended to do that. We will get this checked immediately.
— zomato care (@zomatocare) July 8, 2023
Hi Ashwini! That is certainly not the experience we intend for our customers, and we apologize as your experience has been hampered. Kindly DM us your contact number so that we can fix this for you. (AZ)
— Behrouz Biryani (@BehrouzBiryani) July 8, 2023
इस वायरल ट्वीट को अबतक 897.7 हजार लोगों ने देखा और 5,858 लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स इसपर अपना अनुभव भी शेयर कर रहे हैं तो कई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।