{"_id":"5d4c48b48ebc3e6ccf654c09","slug":"floods-in-india-2019-rahul-gandhi-calls-on-congress-workers-to-help-flood-affected-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावितों की मदद का आह्वान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावितों की मदद का आह्वान किया
Thu, 08 Aug 2019 09:37 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता प्रकट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, "केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है। लाखों लोग फंसे हैं या विस्थापित हो चुके हैं।" उन्होंने कहा, "मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं वो करें।" गांधी ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि बाढ़ का पानी जल्द कम हो।"
अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "वायनाड के लोगों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थना जो बाढ़ का सामना कर रहे हैं। मैं वायनाड जाने वाला था, लेकिन मुझे अधिकारियों ने सलाह दी है कि वहां मेरी मौजूदगी से राहत अभियान बाधित हो सकता है। मैं उनकी अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "आज मैंने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से बात की और वायनाड में बाढ़ की गंभीर स्थिति की ओर उनका ध्यान खींचा। मैंने वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम के कलेक्टरों से भी बात की है।"

Rahul Gandhi: I was planning to go there but the Collector told me that will not be a good idea because it would disturb rescue operations. I will try and go there as soon as possible. #Wayanad https://t.co/WnNL9PA6Jv
— ANI (@ANI) August 8, 2019