फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood inTripura chief minister Manik Saha Union home minister Amit Shah news in hindi

Tripura: भारी बारिश के कारण त्रिपुरा में आई बाढ़, सीएम माणिक साहा ने गृह मंत्री को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया

Wed, 21 Aug 2024 05:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Aug 2024 05:19 PM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि पिछले दो दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। स्थिति को संभालने के लिए प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Flood inTripura chief minister Manik Saha Union home minister Amit Shah news in hindi
माणिक साहा - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। राज्य की मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा काफी चिंतित हैं। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण भी किया। सीएम साहा ने बताया कि पिछले दो दिनों राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने त्रिपुरा के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


सीएम माणिक साहा ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। मैंने उनसे अतिरिक्त एनडीआरएफ टीमों को भी भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने मुझे हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस घड़ी में हमें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।"
विज्ञापन


सीएम साहा ने कहा, "पिछले दो दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। स्थिति को संभालने के लिए प्रयास जारी है। राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। संवेदनशील इलाकों, खासकर नदी किनारे के इलाकों से लोगों को निकालने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन इस संकट के दौरान जनता की सहायता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्थिति को देखकर न घबराएं और प्रशासन के साथ सहयोग करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Spoke to Hon’ble Union Home Minister, Shri @AmitShah Ji and briefed him on the current situation arising out of severe flood situation. I also requested to despatch additional NDRF teams to support our response efforts.


Hon’ble Home Minister assured me of all possible support…

— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) August 21, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed