फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   flights and hotels Prices increased by 50 to 100 percent before New Year

2025: नए साल से पहले फ्लाइट्स-होटलों के दाम आसमान पर, जैसलमेर का चार तो लेह की फ्लाइट का किराया दोगुना

Sun, 29 Dec 2024 05:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 05:09 AM IST
सार

प्रमुख स्थानों में श्रीनगर, लेह, शिमला, कुल्लू, बाणडोगरा और जैसलमेर शामिल हैं। प्रमुख वेबसाइटों पर इन स्थानों के लिए फ्लाइट्स और होटलों के किराये को जब देखा गया तो आम दिनों की तुलना में इसमें जबरदस्त वृद्धि हुई है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट्स का किराया 29-30 दिसंबर को 19,674 रुपये है। एक जनवरी को यह 6,000 रुपये हो जाता है।

विज्ञापन
flights and hotels Prices increased by 50 to 100 percent before New Year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए लोगों की तैयारी जोरों पर है। इसका असर यह हुआ है कि देश के प्रमुख स्थानों के लिए फ्लाइट्स और होटलों के किराये आसमान पर पहुंच गए हैं। आम दिनों की तुलना में ये किराये 50 से लेकर 100 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


प्रमुख स्थानों में श्रीनगर, लेह, शिमला, कुल्लू, बाणडोगरा और जैसलमेर शामिल हैं। प्रमुख वेबसाइटों पर इन स्थानों के लिए फ्लाइट्स और होटलों के किराये को जब देखा गया तो आम दिनों की तुलना में इसमें जबरदस्त वृद्धि हुई है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट्स का किराया 29-30 दिसंबर को 19,674 रुपये है। एक जनवरी को यह 6,000 रुपये हो जाता है। यहां द ललित होटल का एक रात का किराया 33,000 रुपये से ज्यादा है। ताज का किराया 41,300 रुपये और रेडिसन का 24,000 रुपये है। इसी तरह, 29-30 दिसंबर को दिल्ली से शिमला की फ्लाइट का किराया 15,750 रुपये है। एक जनवरी को यह घटकर 8,925 रुपये हो जाता है। यहां ओबेराय का एक रात का किराया 35,000 रुपये और रेडिसन जस का 38,518 रुपये है। दिल्ली से कुल्लू का किराया 29-30 दिसंबर को 21,809 और 17,609 रुपये है। एक जनवरी को यही टिकट 9,419 रुपये है। टियारा होटल का किराया 23,000 रुपये और नेचर विला का किराया 27,000 रुपये है।
विज्ञापन


सैलानियों का आगमन कल से
होटल कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों का आगमन आमतौर पर 30 दिसंबर को होता है। हालांकि, बुकिंग काफी पहले ही हो जाती है। 30 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक के तीन दिनों में जो कारोबार होता है, वह करीब-करीब एक तिमाही के बराबर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर की फ्लाइट करीब चार गुना महंगी
राजस्थान का जैसलमेर सबसे महंगा पर्यटक स्थल है। यहां 29-30 दिसंबर को दिल्ली से फ्लाइट का किराया 18 से 21 हजार रुपये है। एक जनवरी को यही टिकट 5,900 रुपये में उपलब्ध है। यहां होटलों के किराये भी ज्यादा हैं। एक रात का किराया जैसलमेर मैरिएट का 39,625 रुपये और रंगमहल का 30,000 रुपये है।


लेह का किराया दोगुना से ज्यादा
दिल्ली से लेह की फ्लाइट का किराया 29-30 दिसंबर को 12,704 रुपये है। एक जनवरी को यह 5,917 रुपये है। यहां भी तमाम होटल पूरी तरह भर चुके हैं। होटलों का किराया 20,000 से ऊपर है। सिक्किम के लिए बाणडोगरा की फ्लाइट का किराया दिल्ली से 11,000 रुपये है जो आम दिनों में 6,000 रुपये के आस पास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed