फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five tribals taken a photograph of a Durga idol were beaten up allegedly by a village head and other Garhwa

Jharkhand: दुर्गा मूर्ति की फोटो खींचने पर आदिवासियों के साथ की गई मारपीट, सिर मुड़वाया, कहे जातिसूचक शब्द

Mon, 10 Oct 2022 10:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 10:11 PM IST
सार

मारपीट की यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 210 किलोमीटर दूर पाल्हे गांव में छह अक्तूबर को हुई। दावा किया गया है कि आदिवासी होने की वजह से उन्हें पीटा गया। 

विज्ञापन
Five tribals taken a photograph of a Durga idol were beaten up allegedly by a village head and other Garhwa
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले में पांच आदिवासियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुर्गा की मूर्ति की फोटो खींचने पर ग्राम प्रधान और अन्य ने उनके साथ मारपीट कर सिर भी मुंडवाया। 20 से 25 वर्ष की आयु के पांच युवक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) से संबंधित है। इस मामले में बीटा पंचायत के मुखिया सहित आठ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 210 किलोमीटर दूर पाल्हे गांव में छह अक्टूबर को हुई। चीनिया थाना प्रभारी बीरेंद्र हांसदा ने कहा कि पीड़ितों की तहरीर पर बीटा पंचायत के मुखिया रामेश्वर सिंह और सात अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। विनोद कोरवा ने दावा किया कि मैं विसर्जन के दौरान दुर्गा मूर्ति की फोटो खींच रहा था, तो मुझे कुछ लोगों ने पूजा स्थल से बाहर निकाल दिया। वह कह रहे थे कि यह कोरवा जाति से है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि विनोद के गांव के गंगा कोरवा, रूपेश कोरवा, गंगा कोरवा, अजय कोरवा व अन्य उसके बचाव में आए। लेकिन उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। विनोद ने पुलिस को बताया कि 7 अक्तूबर को मुखिया और तीन अन्य लोगों ने पांचों को एक बैठक के बहाने बुलाया। जहां उन्हें रस्सी से बांधकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि मेरा सिर मुंडवाया गया और एक वीडियो बनाया। आदिम जनजाति परिषद के जिलाध्यक्ष नन्हेश्वर कोरवा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed