फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five states have become real hotspots with 75 percent infected and the same number of deaths

कोरोना संकटः 75 फीसदी संक्रमित और इतनी ही मौत के साथ पांच राज्य बने असली हॉटस्पॉट

Mon, 25 May 2020 06:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 May 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Five states have become real hotspots with 75 percent infected and the same number of deaths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTi

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या और इस जानलेवा महमारी से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक करीब 1.32 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3800 से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है। लेकिन इस खराब हालत के जिम्मेदार इस महामारी के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने हुए पांच राज्य हैं। इन राज्यों की देश के कुल संक्रमित मरीजों और इससे होने वाली मौत में करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार के सामने इन पांच राज्यों में महामारी संभालना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमण के 1,31,868 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 96417 संक्रमित केवल महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में हैं। इसके अलावा अब तक मौत के शिकार हुए 3896 लोगों में से भी 2929 इन्हीं पांच राज्यों के रहने वाले थे। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है, जहां कुल संख्या 47,190 पर पहुंच चुकी है। यहां अब तक 1577 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन


गुजरात में 14063 संक्रमित है और 858 लोगों की मौत हुई है।  देश की राजधानी दिल्ली में 12910 लोग संक्रमित हैं और 231 की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 15512 संक्रमित हैं, लेकिन मौत महज 103 की ही दर्ज की गई है। इसके अलावा राजस्थान में कोरोना के 6742 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं और यहां 160 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव 32,209 मामले भी महाराष्ट्र में ही हैं, जबकि गुजरात में यह संख्या 6793 और दिल्ली में 6412 है। तमिलनाडु में 7918, जबकि राजस्थान में 2796 एक्टिव मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed