फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five special trains will run from Maharashtra to Purvanchal

कोरोना महामारी: महाराष्ट्र से पूर्वांचल के लिए चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, 30 अप्रैल तक नहीं चलेगी तेजस

Wed, 07 Apr 2021 03:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 03:35 AM IST
सार

  • दो गोरखपुर, पटना, दरभंगा और दानापुर के लिए एक-एक ट्रेन

विज्ञापन
Five special trains will run from Maharashtra to Purvanchal
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र से पूर्वांचल के लिए पांच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें मुंबई से गोरखपुर के लिए दो, पटना व दरभांगा के लिए एक-एक ट्रेन शामिल है। एक विशेष ट्रेन पुणे से दानापुर के लिए चलेगी। मध्य रेलवे ने मंगलवार को इन विशेष ट्रेनों का विवरण जारी किया।

विज्ञापन


मध्य रेलवे के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इन विशेष ट्रेनों को चलाया गया है ताकि अपने घर लौटने के इच्छुक लोग इनकी मदद से समय पर अपने शहर पहुंच जाएं। इनमें मुंबई से गोरखपुर के लिए एक विशेष ट्रेन (01053) 13 व 20 अप्रैल को शाम 4:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी और अगले दिन तड़के 2 बजे  गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 15 व 22 अप्रैल को यही ट्रेन (01054) गोरखपुर से अगले दिन शाम 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:45 पर मुंबई पहुंचेगी। वहीं पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन (01401) 9,11,16,18 अप्रैल को शाम 4:15 बजे पुणे से चलकर अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह विशेष ट्रेन (01402) 11,13,18 व 20 अप्रैल को सुबह चार बजे दानापुर से चलकर अगले दिन दोपहर 12:05 बजे पुणे पहुंचेगी। मुंबई से पटना के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन (01091) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 12, 15 व 19 अप्रैल को सुबह 11:05 बजे चलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (01092) पटना से 13,16 व 20 अप्रैल को शाम 4:20 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई गोरखपुर के लिए एक विशेष ट्रेन (01093) 7,12,14,19 अप्रैल को रात 11:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन  (01094) 9,14,16 और 21 अप्रैल को शाम 5:25 बजे गोरखपुर से चलकर तीसरे दिन देर रात 12:05 बजे छत्रपति सिंह महाराज टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं मुंबई से दरभंगा के लिए चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  (01097) 12 और 19 अप्रैल को सुबह 8:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर अगले दिन शाम 4:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह गाड़ी दरभंगा से  (01098) 13 और 20 अप्रैल को रात 7:20 बजे से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

आज व कल से बुकिंग
महाराष्ट्र से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों में गाड़ी संख्या 01093 और 01401 अप-डाउन के लिए बुकिंग बुधवार से और 01053,01091,01097 अप-डाउन के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेन में सफर की अनुमति होगी और कोरोना के सभी नियमों का पालन करना होगा।


30 तक नहीं चलेगी तेजस
नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक नहीं चलेगी। इसे 9 अप्रैल से बंद किया जा रहा है। यात्रियों की कमी के कारण यह रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed