फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five High Courts got new Chief Justices four Chief Justices were also transferred News In Hindi

Supreme Court Collegium: पांच हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, चार मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया गया

Mon, 14 Jul 2025 09:19 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 09:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर पांच हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। साथ ही चार मुख्य न्यायाधीशों का तबादला किया है। यह कदम न्यायिक व्यवस्था को सुचारु और संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन
Five High Courts got new Chief Justices four Chief Justices were also transferred News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के करीब दो महीने बाद, केंद्र सरकार ने पांच हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला भी किया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के आधार पर 19 हाईकोर्ट के न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया। कानून मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इन तबादलों और नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचनाएं सोमवार को जारी की गईं। इससे संबंधित हाईकोर्टों में जल्द ही कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


किन-किन जजों को मिली नई जिम्मेदारी
अब बात पांचो हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनने वाले न्यायाधीश की करें तो जारी अधिसूचना में जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने। वे अब तक वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। जस्टिस विभु बखरू अब कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। वो अभी तक दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi Tourism: दिल्ली पर्यटन का प्रचार करो, हर महीने 50 हजार कमाओ; सरकार ने की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस विपुल मनुभाई
वहीं पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप से नियुक्त किया गया है। तो पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को पटना हाईकोर्ट का ही मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को अब झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। बता दें कि इन सभी नियुक्तियों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 मई को की थी।

ये भी पढ़ें:- Bullet Train: अहमदाबाद और मुंबई के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानें इस दावे पर क्या बोली सरकार

किन-किन मुख्य न्यायाधीशों का हुआ तबादला
स्थानांतरित किए गए मुख्य न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान से मद्रास हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा से तेलंगाना हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति एमआर रामचंद्र राव को झारखंड से त्रिपुरा हाईकोर्ट में तैनात किया गया है। न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को मद्रास से राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed