{"_id":"65074ac0be97a00af10525f3","slug":"five-held-for-carrying-sophisticated-weapons-donning-camouflage-uniforms-in-manipur-latest-news-in-hindi-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: पुलिस की फर्जी वर्दी में अत्याधुनिक हथियार ले जा रहे थे सशस्त्र बदमाश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: पुलिस की फर्जी वर्दी में अत्याधुनिक हथियार ले जा रहे थे सशस्त्र बदमाश, पांच गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 12:21 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:21 AM IST
सार
बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बदमाशों की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए और पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
मणिपुर पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर पुलिस ने फर्जी वर्दी पहनकर अत्याधुनिक हथियार ले जाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा, सशस्त्र बदमाशों द्वारा जबरन वसूली, धमकी और पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने की खबरें सामने आई हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एक ऑपरेशन में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बदमाशों की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए और पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आरएएफ के एक जवान समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि मणिपुर पुलिस इस तरह की कार्रवाई करने और राज्य में शांति तथा सामान्य स्थिति लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की हत्या
इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में रविवार को भारतीय सेना के एक जवान का शव मिला। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ हथियारबंद लोगों ने जवान का अपहरण किया था। जवान की पहचान कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में सेना की रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) प्लाटून के सिपाही सेर्टो थांगथांग कोम के रूप में की गई। अधिकारियों के मुताबिक, अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे छुट्टी पर आए सिपाही कोम का उनके घर से अपहरण कर लिया।