बंगलूरू: रेस्टोरेंट में आग से 5 की मौत, मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू की सिटी मार्केट के बार में आग लगने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा कैलाश बार में हुआ है जो कुंबारा संघा बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। मरने वालों में पांचों लोग रेस्टोरेंट-बार के कर्मी थे। कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज ने हादसे में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
पुलिस कमिश्रर एम एन अनुच्छे का कहना है कि रात करीब 2.30 बजे जलने की बदबू से आग लग जाने की जानकारी मिल पाई थी। उन्होंने की बार के अंदर मरने वाले लोग उसमे सो रहे थे, हालांकि, आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Karnataka Minister KJ George announces Rs. 5 lakh compensation for kin of those who lost their lives in a fire at a restro-bar in Bengaluru, last night. (File Pic) pic.twitter.com/nj4J3SUR86
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 8, 2018
#SpotVisuals from Bengaluru: 5 employees, who were sleeping inside, charred to death after fire broke out at a restro-bar in Kumbaara Sangha building at 2.30 am, last night, pic.twitter.com/LsvvZauc0F
— ANI (@ANI) January 8, 2018
बार और रेस्टोरेंट आग हादसों का शिकार लगातार हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में एक बार में भीषण आग हादसे के चलते 14 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक बर्थडे पार्टी के जश्न के लिए लोग जमा हुए थे, लेकिन वो रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात बन गई थी।