फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five arrested for misbehavior with tribal women in West Bengal

West Bengal: आदिवासी महिलाओं से अभद्रता में पांच गिरफ्तार, निर्वस्त्र कर की थी पिटाई

Mon, 24 Jul 2023 05:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 05:31 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मालदा में चोरी के शक में दो आदिवासी महिलाओं की पिटाई कर निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five arrested for misbehavior with tribal women in West Bengal
कोलकाता पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा में चोरी के शक में दो आदिवासी महिलाओं की पिटाई कर निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आरोपियों में मिनाती टुडू, बसंती मार्डी, रेवती बर्मन, मनोरंजन मंडल और बेजॉय मंडल हैं। मालदा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के अलावा पुलिस को मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। मालदा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कुल 12 लोगों की पहचान की गई है। सभी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं।  
विज्ञापन


दोनों आदिवासी महिलाएं भी गिरफ्तार 
बामनगोला पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर दोनों आदिवासी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर थाने में तोड़फोड़ करने का आरोप है। ये वही आदिवासी महिलाएं हैं, जिनकी चोरी के आरोप में लोगों ने पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed