{"_id":"58b2f90b4f1c1bbc56830b7d","slug":"fishing-boat-capsizes-off-the-coast-of-tamil-nadu-9-dead-6-are-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में नाव डूबी, 4 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में नाव डूबी, 4 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
रविवार को तमिलनाडु के थूथूकुडी जिले के मननापडु में एक नाव हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब नाव किनारे की तरफ लौट रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नाव का इस्तेमाल मछली पकड़ने में होता था, जिसमें कुल 30 लोग बैठे थें। अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्यादा लोगों के बैठने की वजह से ही यह हादसा हुआ। अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। बाकी 6 अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सभी घायलों को नजदीक के अस्पतालों में आपातकालिन इलाज के लिए भर्ती करया गया है।
Tamil Nadu: 9 tourists dead after a boat carrying 20 capsized in sea near Manapad area of Tuticorin. Rescue ops underway.
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017