{"_id":"5b6915974f1c1b9c3e8b574a","slug":"fishermen-brothers-netted-a-ghol-fish-which-fetched-them-rupees-5-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मछली ने दो मछुआरे भाईयों को केवल 20 मिनट में बनाया लखपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस मछली ने दो मछुआरे भाईयों को केवल 20 मिनट में बनाया लखपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि एक मछली किसी मछुआरे के लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकती है या उसे केवल 20 मिनट में लखपति बना सकती है। शायद आपका जवाब होगा ना लेकिन मुंबई के तट पर यह चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां पालघर के दो मछुआरे भाईयों के जाल में घोल मछली फंस गई। इसे बेचने पर उन्हें 5.5 लाख रुपए मिले। इस मछली का वजन 30 किलो था और इसे महेश मेहर और उनके भाई भारत ने पकड़ा था। उनके पास एक छोटी सी नाव है।
विज्ञापन
मुंबई तट पर लौटते समय उनके जाल में घोल मछली फंस गई। दोनों आम दिनों की तरह मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। लेकिन सौभाग्य से उन्हें यह मछली मिल गई जो पूर्वी एशिया में अपने अंदरुनी अंगों से बनने वाले औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इस मछली को सोने का दिल वाली कहा जाता है। रविवार को जो मछली पकड़ी गई वह आमतौर पर सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हॉन्ग कॉन्ग और जापान को निर्यात की जाती है। इस मछली के एक किलो की कीमत भी 800 से 1000 के बीच होती है।
विज्ञापन
घोल मछली की स्किन को उच्च क्वालिटी कोलेजन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इससे फंक्शनल फूड और कॉस्मेटिक उत्पाद और दवाई भी बनाई जाती है। इसके पंखों का इस्तेमाल फार्मास्यूटिकल कंपनियां घुलने वाले टांके और वाइन शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल करती हैं। इसी वजह से घोल की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है। जैसे ही मेहर भाईयों के जाल में यह मछली फंसी, यह खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद दोनों जैसे ही तट पर पहुंचे मछली को खरीदने वालों की लाइन पहले से ही लगी हुई थी। 20 मिनट चली निलामी में उन्हें इस मछली के 5.5 लाख रुपए मिल गए।
विज्ञापन