फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First shipment under India-UAE CEPA flags off from New Delhi for Dubai

यूएई के साथ मुक्त व्यापार समझौता हुआ प्रभावी: भारत से पहली खेप रवाना, नहीं लगेगा सीमा-शुल्क

Sun, 01 May 2022 06:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 06:36 PM IST
सार

व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के तहत दुबई भेजी जाने वाली इन वस्तुओं की खेप पर सीमा शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन
First shipment under India-UAE CEPA flags off from New Delhi for Dubai
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ प्रभावी। - फोटो : ani

विस्तार

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुक्त व्यापार समझौता रविवार से प्रभावी हो गया है। इस समझौते के मुताबिक, कपड़ा, कृषि, सूखे मेवे, रत्न और आभूषण जैसे क्षेत्रों के उत्पादों के घरेलू निर्यातकों को यूएई के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

विज्ञापन


इस समझौते को अमल में लाने की सांकेतिक शुरुआत करते हुए वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के तीन निर्यातकों को मूल स्थान प्रमाण-पत्र सौंपे। व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के तहत दुबई भेजी जाने वाली इन वस्तुओं की खेप पर सीमा शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन


इसको लेकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी की। इसके मुबाकित, एक मई से ये समझौता अमल में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत और यूएई के बीच सीईपीए आज प्रभाव में आ गया। आज हम भारत से पहली खेप यूएई भेज रहे हैं, जिसमें इस समझौते का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यूएई बड़ा कारोबारी साझेदार है और यह देश पश्चिम एशिया, नॉर्थ अमेरिका, मध्य एशिया और उप-सहारा अफ्रीका के लिए प्रवेश मार्ग भी है।


इस सीईपीए का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में भारत और यूएई के बीच मौजूदा 60 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

वाणिज्य सचिव ने कहा कि 100 अरब डॉलर तो महज शुरुआत है, आगे जाकर यह 200 अरब डॉलर होगा और फिर आने वाले वर्षो में 500 अरब डॉलर तक जाएगा।। उन्होंने कहा कि भारत से यूएई को होने वाले 99 फीसदी निर्यात पर सीमा-शुल्क शून्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed