फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first pm jawahar lal nehru jayanti bal diwas on his birth anniversary tributes

श्रद्धांजलि: पंडित नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन, सोनिया गांधी ने किया याद

Sun, 14 Nov 2021 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पंडित नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
first pm jawahar lal nehru jayanti bal diwas on his birth anniversary tributes
सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू के कथन,‘‘ हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी’’ को साझा किया और कहा भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा हूं जो सच्चाई, एकता और शांति को बेहद महत्व देते थे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई।


बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है पंडित नेहरू की जयंती
पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से अधिक लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा। पंडित नेहरू वर्ष 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे। वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed