फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First DNPA Digital Impact Awards jury Announcement conference to be held on 20 January 2023 Latest News Update

DNPA Awards: पहले डीएनपीए डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स के लिए निर्णायक मंडल की घोषणा, 20 जनवरी को होगा सम्मेलन

Tue, 20 Dec 2022 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 Dec 2022 07:45 PM IST
सार

First DNPA Digital Impact Awards: डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन का पहला सालाना सम्मेलन 20 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में होगा। 

विज्ञापन
First DNPA Digital Impact Awards jury Announcement conference to be held on 20 January 2023 Latest News Update
डिजिटल इम्पॅक्ट अवॉर्ड्स 2023 का निर्णायक मंडल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डीएनपीए यानी डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन पहली बार डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स देने जा रहा है। इसके लिए निर्णायक मंडल की घोषणा कर दी गई है। यह अवॉर्ड 20 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में होने वाले डीएनपीए के पहले सालाना सम्मेलन में दिए जाएंगे। यह सम्मेलन एक्सचेंज4मीडिया समूह के साथ होगा। डीएनपीए देश के 17 शीर्ष डिजिटल समाचार प्रकाशकों का संगठन है।

विज्ञापन


विजेताओं को चुनने के लिए जो शीर्ष निर्णायक मंडल बनाया गया है, उसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा कर रहे हैं। निर्णायक मंडल में ये हस्तियां शामिल हैं: 
विज्ञापन

1. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन, रवि राजन एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर और टीएफसीआई के चेयरमैन एस रवि।
2. सूचना प्राद्यौगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय की पूर्व सचिव अरुणा शर्मा।
3. बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन और प्रधान संपादक डॉ. अनुराग बत्रा।
4. भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के महानिदेशक संजय द्विवेदी।
5. आरडी एंड एक्स नेटवर्क के सहसंस्थापक और चेयरमैन आशीष भसीन। 
6. टेक महिंद्रा के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर और हेड ऑफ ग्रोथ डॉ. जगदीश मित्रा। 

सम्मेलन में इन विषयों पर होगी चर्चा
यह सम्मेलन डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों, नियामक और नीतिगत चुनौतियों पर विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच देगा। डिजिटल मीडिया अपने विस्तार के लिए और पत्रकारिता के शिखर को छूने के लिए समय-समय पर जिन चुनौतियों का सामना करता है, उन पर भी इस सम्मेलन में विचार-विमर्श होगा। संभावना है कि बड़ी टेक कंपनियों और डिजिटल न्यूज मीडिया प्रकाशकों के बीच के संबंधों के नए आयामों पर भी इस सम्मेलन में चर्चा होगी। इस एक दिवसीय सम्मेलन में दुनियाभर से विशेषज्ञ, भारतीय डिजिटल मीडिया क्षेत्र के दिग्गज और अन्य साझेदार हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सरकार के वरिष्ठ अफसर, विदेश नीति के जानकार, वरिष्ठ पत्रकार, प्रकाशक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के दिग्गज भी इस सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करेंगे और चुनौतियों व अवसरों पर बात करेंगे ताकि डिजिटल मीडिया को ज्यादा असरदार और सशक्त बनाया जा सके। 


डीएनपीए की तरफ से दिए जाएंगे अवॉर्ड
इस सम्मेलन में अलग-अलग श्रेणियों में अपने योगदान के जरिए अलग छाप छोड़ने वाले इनोवेटर्स और अचीवर्स को अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।  e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023 के जरिए शासन से जुड़ी त्वरित सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाने के लिए हुई अत्याधुनिक डिजिटल पहल को पहचान भी मिलेगी। इसके लिए निर्णायक मंडल 28 दिसंबर को बैठक कर नामांकन पर चर्चा करेगा। पहले वर्ष के अवॉर्ड के लिए नामांकन e4m समूह की रिसर्च टीम ने चुने हैं। 

इन आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड
1.
मानव संसाधन विकास और शिक्षा के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल
2. स्वास्थ्य के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल
3. वित्तीय सुधारों के लिए डिजिटल मीडिया का बेहतरीन इस्तेमाल
4. स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वोत्तम उपयोग
5. ईज ऑफ बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल
6. शासन और प्रशासनिक सुधारों के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वोत्तम उपयोग
7. महिला एवं बाल कल्याण सुधारों के लिए डिजिटल मीडिया का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल
8. ईज ऑफ लिविंग के लिए डिजिटल मीडिया का बेहतरीन उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed