फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first consignment of the vaccine has been dispatched from the facility of Serum Institute of India

कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप पहुंची दिल्ली, अब विमान से देशभर में पहुंचाई जाएगी

Tue, 12 Jan 2021 08:54 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 Jan 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
first consignment of the vaccine has been dispatched from the facility of Serum Institute of India
कोरोना वैकेसीन लेकर पहुंचा विशेष विमान - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। इसके साथ ही देशभर में शनिवार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। मंगलवार तड़के विशेष विमान के जरिए वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई जो करीब दस बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पहुंची। इन्हें अब से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा और जब टीकाकरण की शुरुआत होगी, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा। पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है।
विज्ञापन


देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे।'
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन





वैक्सीन की पहली खेप लेकर दिल्ली पहुंचा स्पाइसजेट का विमान
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, 'स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। 'कोविशील्ड' की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है।'

पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा। 
 
पहला विमान पहुंचा दिल्ली 
दवाई की खेप को पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि आज पुणे एयरपोर्ट से आठ विमानों द्वारा कोरोना वैक्सीन को देश में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा। पहला विमान पुणे हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंच चुका है।

बता दें कि कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार 'कोविशील्ड' वैक्सीन की एयरलिफ्ट में देरी हुई है। वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार रात को एयरलिफ्ट की जानी थी। कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार कर रही थी।


सरकार से किसी तरह का मोलभाव नहीं 
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने दाम को लेकर केंद्र सरकार के साथ किसी तरह के समझौते की वजह से ट्रांसपॉर्ट की प्रक्रिया में देरी की अफवाहों को खारिज किया था। सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि यहां दाम को लेकर किसी तरह का समझौता या मोलभाव नहीं है। वैक्सीन की डोज के ट्रांसपॉर्ट से पहले कुछ प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी था।  

पूनावाला ने बताया था कि सरकार को कोविशील्ड की पहली 10 करोड़ डोज करीब 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी जाएगी। मार्केट में यह एक हजार रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध रहेंगी। पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी हर महीने पांच से छह करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed