श्रीदेवी का निधन: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गजों ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर जुटी भीड़
अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रात 8 बजे तक मुंबई लाया जाएगा, देर रात तक अन्तिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिल रही है। श्रीदेवी की मौत की खबर से फैन्स भी सदमें में हैं। उनके घर के बाहर भारी संख्या में श्रीदेवी के चाहने वाले इकट्ठे हो चुके हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
Saddened by the untimely demise of noted actor Sridevi. She was a veteran of the film industry, whose long career included diverse roles and memorable performances. My thoughts are with her family and admirers in this hour of grief. May her soul rest in peace: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2018
राष्ट्रपति ने प्रकट की संवेदनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर किया। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की मौत खबर से झटका लगा है। उनकी मूंदरन पिराई, लम्हे और इंग्लिश-विग्लिश जैसी फिल्में अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
Shocked to hear of passing of movie star Sridevi. She has left millions of fans heartbroken. Her performances in films such as Moondram Pirai, Lamhe and English Vinglish remain an inspiration for other actors. My condolences to her family and close associates #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 25, 2018
प्रिया दत्त
श्रीदेवी की मौत पर पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि श्रीदेवी का अचानक से हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद दुखी है। हमने एक महान कलाकार को कम उम्र में ही खो दिया। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।
Too shocked and saddened to hear about the sudden demise of sridevi. We have lost a great actor and a person too young. My heartfelt condolence to to the family specially her young daughters. May her soul rest in peace
— Priya Dutt (@PriyaDutt_INC) February 25, 2018
पीयूष गोयल
केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने श्रीदेवी के निधन पर कहा कि मैं श्रीदेवी की मौत से सदमे में हूं। कलाकार जगत में उनका भूमिका सराहनीय रही। हम सबने पर्दे पर उनके हुनर को देखा है। श्रीदेवी का जाना राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। मैं हृदय से श्रीदेवी के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
शिवराज सिंहI was shocked to hear the news of her demise. She played an important role in the field of performing arts. We all have seen her capabilities on the screen. This is a huge loss for the nation. I give my heartfelt condolences to her family: Union Minister Piyush Goyal on #Sridevi pic.twitter.com/T3g3nQt4Wd
— ANI (@ANI) February 25, 2018
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी श्रीदेवी के देहान्त पर दुख प्रकट किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी के असय निधन से बेहद दुखी हूं। अपने करियर में श्रीदेवी ने बहुमुखी प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिलों को छुआ है। श्रीदेवी के परिवार और फैन्स के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
अमर सिंहSaddened by the untimely demise of actress #Sridevi. Through versatile performances in her entire career she touched the hearts of millions of people. My deepest condolences to the family and fans.
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 25, 2018
अमर सिंह ने बताया कि वह उसी शादी में मौजूद थे जहां श्रीदेवी थीं। उन्होंने कहा कि दुबई में जिस शादी में वो मौजूद थीं, मैं भी वहीं था। दूसरे दिन मैंने एक समिट में जाने का निश्चय किया। मुझे दुख है कि मैंने यह निश्चय क्यों लिया वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता।
नितिन गडकरीJis shaadi (Dubai) mein woh gayin thi, main bhi wahin tha. Doosre din maine ek summit mein jaane ka decision liya. Mujhe dukh hai ki maine yeh decision liya,varna unke saath samay bitaane ka avsar milta: Amar Singh on #Sridevi pic.twitter.com/ba9aAn9CSQ
— ANI (@ANI) February 25, 2018
श्रीदेवी की आकास्मिक मौत से स्तब्ध हूं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
अनुराग ठाकुरI am deeply shocked by the sudden death of Sridevi. An iconic actress , her contribution to mainstream cinema in India will always remain immortal. My deepest condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 25, 2018
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की फिल्मों के जरिए उनकी खूबसूरत यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। वो अपने वक्त की स्टार रहीं और भारतीय फिल्मों में उनका योगदान अतुलनीय है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
Iconic, Talented & Beautiful. Sridevi remains immortal through her films; she was the star of our times and her contribution to the Indian film industry was immense.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 25, 2018
My deepest condolences to her family members. pic.twitter.com/L07qVpMCHA