{"_id":"5e4d31ce8ebc3ef2ce77ac22","slug":"first-5g-handset-in-india-likely-to-be-priced-at-rupees-50-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का पहला 5जी हैंडसेट 24 फरवरी को होगा लॉन्च, 50 हजार होगी कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश का पहला 5जी हैंडसेट 24 फरवरी को होगा लॉन्च, 50 हजार होगी कीमत
Wed, 19 Feb 2020 06:32 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
5G Network
- फोटो : 5G.co.uk
भारत में पहला 5जी हैंडसेट आगामी 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 'रियलमी' ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकारी ने दावा किया, '2018 में शुरुआत करने वाली रियलमी 24 फरवरी को भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि अभी देश में इसके नेटवर्क नहीं हैं।'
विज्ञापन
नाम ना बताने की शर्त एक अधिकारी ने बताया कि रियलमी का यह 5जी हैंडसेट 865 स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ मार्केट में आएगा और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 50,000 रुपये होगी।
विज्ञापन
मोबाइल फोन्स की तुलना करने वाली एक वेबसाइट का अनुमान है कि कम चिपसेट संस्करण के साथ 5जी स्मार्टफोन हैंडसेट की कीमत 25,790 रुपये प्रति यूनिट पर उपलब्ध हो सकती है।
अधिकारी ने कहा कि कंपनी भविष्य को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को तैयार करना चाहती है, जिससे दुनिया में यात्रा करने वाले अनेक लोग इसका प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि इस हैंडसेट की तकनीक दुनिया के लगभग हर विकसित देश में उपलब्ध हैं।
रियलमी द्वारा एक्स 50 प्रो 5जी हैंडसेट को स्पेन और भारत में एक साथ लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ट्रेड शो, वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस 2020 को रद्द कर दिया गया था।
चीन का एक नया स्मार्टफोन ब्रांड iQOO 3 भी 25 फरवरी को अपने 5जी फोन की घोषणा करने की संभावना है।