{"_id":"638afae464ac3f692f69e4d9","slug":"fire-in-a-building-in-jankalyan-nagar-malad-mumbai-know-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई के मलाड क्षेत्र की 22 मंजिला इमारत में आग, 15 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई के मलाड क्षेत्र की 22 मंजिला इमारत में आग, 15 मिनट में पाया काबू
Sat, 03 Dec 2022 12:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि आग की यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मुंबई के उपनगर मलाड की 22 मंजिला इमारत में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग जनकल्याणनगर स्थित मरीना एनक्लेव की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से शुरू हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड इलाके के जनकल्याण नगर इलाके में स्थित एक इमारत में आज आग लग गई। सूचना मिलते ही पांच दमकलें मौके पर पहुंचीं। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग की यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मुंबई के उपनगर मलाड की 22 मंजिला इमारत में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग जनकल्याणनगर स्थित मरीना एनक्लेव की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से शुरू हुई। देखते देखते इस मंजिल से आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचीं दमकलों ने मात्र 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही विस्तृत विवरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Maharashtra | Fire breaks out in a building in Jankalyan Nagar in Malad area of Mumbai. Five fire tenders present at the spot. No injuries reported so far. Details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2022