फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR yet to be filed in case of SO who attempted suicide by jumping from 7th floor

CSS: 7वीं मंजिल से कूद सुसाइड की कोशिश करने वाले SO का केस दो केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंचा, नहीं दर्ज हुई FIR

Thu, 02 Oct 2025 07:05 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 02 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
FIR yet to be filed in case of SO who attempted suicide by jumping from 7th floor
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice

संसद भवन के निकट स्थित शास्त्री भवन, जहां केंद्र सरकार का सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय है, वहां कार्यरत अनुभाग अधिकारी 'एसओ' ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। अब वह मामला तूल पकड़ने लगा है। इसकी वजह, केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों की एसोसिएशन 'सीएसएस फोरम' इस मामले में कूद गई है। सीएसएस फोरम ने इस बाबत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और डीओपीटी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिख कर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोनों आरोपी, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस केस की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पीड़ित दीपक खोड़ा ने कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। दीपक खोड़ा और उसके परिवार ने केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों की एसोसिएशन 'सीएसएस फोरम' को बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपक को प्रताड़ित किया है। उन्हीं के दबाव के चलते दीपक ने सातवीं मंजिल से कूद कर सुसाइड करने का प्रयास किया। सीएसएस फोरम ने इस बाबत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और डीओपीटी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि दीपक द्वारा सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे दो अधिकारी जिम्मेदार हैं। सीएसएस फोरम के मुताबिक, उन अधिकारियों में मंत्रालय के एडीशनल सेक्रेटरी कैरलीना खोंगवार देशमुख और डिप्टी सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 



फोरम ने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय और डीओपीटी, दोनों मंत्रियों से इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए सभी मंत्रालयों में 'संवेदीकरण' प्रोग्राम और 'मेंटल हेल्थ स्पोर्ट सिस्टम' शुरु किया जाए। 

पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दीपक की तरफ से जो शिकायत दी गई है, उसमें कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। दीपक, शास्त्री भवन स्थित 'सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय' के कमरा नंबर 624 में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि दोनों अधिकारी कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इसके चलते दीपक, डिप्रेशन में आ गया। दोनों अधिकारी, उसे धमकियां दे रहे थे कि उसका सर्विस करियर खराब कर दिया जाएगा। यह बात दीपक ने अपने परिजनों को भी बताई। 
29 सितंबर को ड्यूटी के दौरान उसे फटकारा गया। इसके चलते वह उदास हो गया और उसने दिन में चार बजे शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके लेफ्ट हैंड में चार जगह पर फ्रेक्चर आया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि उसे सुसाइड करने के लिए दोनों अधिकारियों ने मजबूर किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed