Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR registered against Meta Delhi Police takes action following NHRC directive case relates to child offences

मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

Thu, 05 Nov 2026 06:32 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:32 AM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने के मामले में आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR registered against Meta Delhi Police takes action following NHRC directive case relates to child offences
मेटा को 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कानूनगो के मुताबिक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई
प्रियंक कानूनगो ने अपने पोस्ट में बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) की उपलब्धता को लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटा के प्लेटफॉर्म पर उठे सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी और उसे हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। अब दिल्ली पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस तरह की सामग्री किस तरह उपलब्ध थी और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए थे।


ये भी पढ़ें: 'विदेश दौरे बंद करें, तभी जीतेंगे': रिजिजू का राहुल पर तंज, कहा- भाजपा को दुश्मन नहीं, सियासी विरोधी मानें

3 जुलाई को भी जारी किया गया था नोटिस
इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed