फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister of Assam Hemanta Vishwa Sharma will campaign in Buru refugee camps of Tripura

मिजोरम : त्रिपुरा के ब्रू शरणार्थी शिविरों में प्रचार करेंगे असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा

Sat, 17 Nov 2018 03:57 AM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Sat, 17 Nov 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister of Assam Hemanta Vishwa Sharma will campaign in Buru refugee camps of Tripura

पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों को लेकर गठित नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) के अध्यक्ष और असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा रविवार को त्रिपुरा के शरणार्थी शिविरों में रहने वाले ब्रू शरणार्थियों के बीच चुनाव प्रचार करने जाएंगे। राज्य विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने के लिए भाजपा अब ब्रू व चकमा वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता हिमंत का शरणार्थी शिविरों का दौरा भी इसी रणनीति का हिस्सा है। 

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि हिमंत 18 नवंबर को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे उत्तर त्रिपुरा के पानीसागर स्थित उन शिविरों में दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा के पानीसागर और कंचनपुर सबडिवीजनों में स्थित उक्त शरणार्थी शिविरों में लगभग 35 हजार ब्रू शरणार्थी रह रहे हैं। उनमें से 11 हजार के नाम मिजोरम की मतदाता सूची में दर्ज हैं। पश्चिम मिजोरम की कम से कम पांच सीटों पर इन शरणार्थियों के वोट निर्णायक हैं।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी राज्य के मामित जिले में स्थित चकमा स्वायत्त जिला परिषद इलाके का दौरा वनहां कई जनसभाएं संबोधित कर चुके हैं। उनके अलावा त्रिपुरा के सामाजिक कल्याण मंत्री सांत्वना चकमा भी तीन विधायकों के साथ पश्चिम मिजोरम में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed