{"_id":"5ebac7fd8ebc3e90701b864c","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-tweeted-20-lakh-crores-to-20-lakhs-later-apologized","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई बड़ी चूक, मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई बड़ी चूक, मांगी माफी
Tue, 12 May 2020 09:30 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 12 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए आर्थिक पैकेज का एलान किया। पीएम ने श्रमिकों और लघु-मंझोले उद्योग समेत देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इस बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि उन्होंने इस गलती के लिए सभी से माफी मांग ली है।
विज्ञापन
दरअसल, उन्होंने पीएम मोदी द्वारा एलान किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को सिर्फ 20 लाख लिखकर ट्वीट कर दिया। वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है, जो जीडीपी का 10 प्रतिशत है। लगभग 20 लाख रुपये।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने तुंरत दूसरा ट्वीट किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि टाइप करने में गलती हो गई। आप इसे 20 लाख करोड़ रुपये ही पढ़ें।Sorry everybody for the typo: please read as Rs 20 lakh crore. https://t.co/w3x6p59ifl
विज्ञापन विज्ञापन— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) May 12, 2020
ये पैकेज देश की विकास यात्रा को नई गति देगाः पीएम
पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए जिस विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया है, उसकी विस्तार से जानकारी बाद में वित्त मंत्रालय देगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई की ओर से घोषित पैकेज और इस पैकेज को मिलाकर ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये होता है।
पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।