फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Arun Jaitley has responded to Rahul Gandhi on the Rafale deal

राफेल डील मामले पर राहुल गांधी को जेटली की सलाह, प्रणब से सीखें 

Fri, 09 Feb 2018 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley has responded to Rahul Gandhi on the Rafale deal
वित्त मंत्री अरुण जेटली

राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने राहुल को सलाह दी कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा का सबक पूर्व रक्षा मंत्री प्रणब मुखर्जी से सीखें। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा राफेल सौदे में गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाने और विमान की खरीद का ब्योरा मांगने पर वित्त मंत्री ने कहा,‘जब आपकी सरकार थी तो आपकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोपों का कलंक लगा था।

विज्ञापन


अब नया सौदा हुआ है, तो कह दिया कि आइए हम एनडीए के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप गढ़ते हैं। जब आपको इसमें भी कुछ नहीं मिला तो आप कहने लगे कि कृपया राफेल सौदे की कीमत का खुलासा करें।’ जेटली बजट पर बहस का जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पर भारत की सुरक्षा से समझौता करने का गंभीर आरोप लगाता हूं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले चार वर्षों से बेदाग सरकार चला रहे हैं। इसे देखते हुए आपने शुरू कर दिया कि चलो कोई नया संकट गढ़ें, कोई नया मुद्दा उठाएं। इस गढ़े हुए मुद्दे को उठाते हुए कहने लगे कि मुझे राफेल सौदे का ब्योरा दें।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल विमानों के सौदे को सार्वजनिक करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन 58 हजार करोड़ रुपये के सौदे का सार्वजनिक ब्योरा देने से इनकार करने के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए जेटली ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो तत्कालीन रक्षा मंत्री प्रणब मुखर्जी और एके एंटनी ने 15 बार संसद को बताया था कि इस तरह का ब्योरा देना राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में नहीं होगा। उन्होंने उस दौरान इस्राइल से खरीदी गई मिसाइलों से संबंधित सवाल उठाए जाने का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मुखर्जी के पास जाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सबक लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed