फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Filmmaker Anand Rai said Good story runs the film, not starcast

Aanand Rai: फिल्मकार आनंद राय ने कहा- स्टारकास्ट से नहीं, अच्छी कहानी से चलती है फिल्म

Fri, 25 Nov 2022 04:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Nov 2022 04:42 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन बनाते वक्त सोचा कि लोगों को कुछ ऐसा दिया जाए, जो हर संदर्भ में भारतीय हो। खासतौर पर बी और सी श्रेणी शहरों के दर्शकों को उनके पसंद की फिल्म देना मकसद था।

विज्ञापन
Filmmaker Anand Rai said Good story runs the film, not starcast
फिल्मकार आनंद राय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्मकार आनंद राय ने कहा कि हिंदी फिल्में दर्शकों से जुड़ नहीं पा रही हैं। इसी वजह से बड़ी-बड़ी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। अपनी फिल्म रक्षाबंधन का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे बनाते समय जरूरत से ज्यादा होशियारी दिखाई। इसी का नतीजा भुगतना पड़ा। यहां दर्शकों को समझने में गलती कर दी। आनंद राय 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन बनाते वक्त सोचा कि लोगों को कुछ ऐसा दिया जाए, जो हर संदर्भ में भारतीय हो। खासतौर पर बी और सी श्रेणी शहरों के दर्शकों को उनके पसंद की फिल्म देना मकसद था। दर्शक चुनना निर्देशक का काम नहीं। दर्शक चुनने के बजाय फिल्म की कहानी पर ध्यान देना चाहिए था। असल में फिल्मकारों और दर्शकों के बीच एक तरह की दूरी आ गई है। कई सवाल हैं, जिनके जवाब फिल्म निर्माताओं को खुद तलाशने होंगे, तभी पता चलेगा कि आखिर कहां और क्या गलत हो रहा है।  
विज्ञापन


हिंदी फिल्म इंडस्ट्री महामारी के बाद के दौर में दर्शकों की भावनाएं समझने में नाकाम रही है। यह इंडस्ट्री को सीख लेने का वक्त है। अक्षय कुमार, आमिर खान, रणवीर सिंह, रनबीर कपूर जैसे बड़े सितारों की फिल्में एक के बाद एक बुरी तरह से नाकाम हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed