{"_id":"5c4a42a5bdec224c164ec058","slug":"film-made-on-the-indian-air-force-in-siachen-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन में भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी पर बनी फिल्म आज होगी रिलीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियाचिन में भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी पर बनी फिल्म आज होगी रिलीज
Fri, 25 Jan 2019 04:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 25 Jan 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
Indian AirForce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर में सबसे मुश्किल व विपरीत मौसमी परिस्थितियों और माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के दौरान भी भारतीय वायुसेना किस तरह मुस्तैद रहती है, इस पर नेशनल जियोग्राफिक चैनल की ओर से बनाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। देश के 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हो रही 44 मिनट की इस फिल्म का टाइटल ‘एक्सट्रीम फ्लाइट: इंडियन एयरफोर्स’ है।
विज्ञापन
नेशनल जियोग्राफिक चैनल में क्रियेटिव डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया प्रोडक्शंस) श्रुति टकुलिया के अनुसार इस फिल्म को बनाने में कई चुनौतियां थीं, लेकिन वायुसेना के अफसरों के मार्गदर्शन और तकनीकी व लॉजिस्टिक सहयोग से सब कुछ आसान हो गया। उन्होंने शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट की सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। टकुलिया ने बताया कि इस फिल्म का आइडिया वर्ष 2016 में आया था। इसके बाद इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा की, वायुसेना के अफसरों ने भी कई सुझाव दिए। इसके बाद शोध कार्य शुरू हुआ जिसके तहत कई रक्षा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
टकुलिया के अनुसार इस फिल्म में कई अनछुए पहलुओं को शामिल किया गया है। यही इसकी खूबी है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी से मई के बीच की गई। वायुसेना के निर्धारित मानदंडों के तहत और अफसरों की निगरानी में ही शूटिंग पूरी की गई। फिल्म में सूत्रधार की भूमिका अभिनेता कबीर बेदी ने निभाई है।
विज्ञापन