फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fighter pilot Abhinandan Varthaman to return to India Pakistan how it unfolded

विंग कमांडर अभिनंदन लौटेंगे हिंदुस्तान, 30 घंटे में इस तरह झुक गया पाकिस्तान

Thu, 28 Feb 2019 07:45 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 28 Feb 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Fighter pilot Abhinandan Varthaman to return to India Pakistan how it unfolded
वतन वापस लौटेंगे अभिनंदन - फोटो : Amar Ujala
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के जज्बे, हिम्मत और हौसले के साथ जब भारत का कूटनीतिक जोर लगा तो पाकिस्तान को झुकना ही पड़ा। महज कुछ घंटों में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। आइए जानते हैं बीते एक दिन के इस पूरे घटनाक्रम में क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन


बुधवार सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के राजौरी तक अपने लड़ाकू विमान भेजे। लेकिन भारतीय वायु सेना पहले से तैयार थी। जिन भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तानी वायु सेना का जवाब दिया उनमें से एक अभिनंदन भी थे। उन्होंने अपने मिग-21 से न सिर्फ पाकिस्तान के जंगी विमान एफ-16 से लोहा लिया बल्कि उसे मार भी गिराया। लेकिन, इस लड़ाई में उनका मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वो पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर भीमबेर जिले के होरान गांव में जा गिरा। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक ये करीब सुबह 8.45 का वक्त रहा होगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान का 'वीडियो वॉर'

इसके बाद शुरू हुआ पाकिस्तान का खेल। अभिनंदन के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आए। इनमें से कुछ में उनके साथ मारपीट की तस्दीक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान जाहिर करने वाला वीडियो भी सामने आया। ये सभी वीडियो साफ तौर पर जिनेवा समझौते का भी उल्लंघन है। किसी युद्ध बंदी के इस तरह के प्रदर्शन की इजाजत ये समझौता नहीं देता। 

बुधवार दोपहर 3.15 पर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर पायलट के 'मिसिंग इन एक्शन' यानी लड़ाई के दौरान गुमशुदा होने की बात कही। साथ ही ये भी बताया गया कि हमने पाकिस्तान का एक एफ-16 विमान मार गिराया है। 

बुधवार शाम को ही अभिनंदन का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वो पाकिस्तानी सेना के कब्जे में हैं और चाय पीते दिख रहे हैं। ये वीडियो अभिनंदन के हिम्मत और हौसले की मिसाल बन गया जिसमें वो बिना किसी शिकन या डर के पाकिस्तानी अफसर के सवालों का जवाब देते दिखे। जिस सवाल का जवाब उन्हें लगा नहीं देना है, उन्होंने नहीं दिया।

भारत के सख्त तेवर से बनी बात

  • शाम होते-होते जब ये पूरी तरह साफ हो गया कि अभिनंदन पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है तो भारत की ओर से बेहद सख्त लहजे में पाकिस्तान को कहा गया कि वो जल्द से जल्द अभिनंदन वर्तमान को लौटाएं।   
  • रात होते-होते, अभिनंदन की वापसी के लिए भारत हर कूटनीतिक दरवाजे को खोल चुका था। 
  • गुरुवार सुबह करीब 9 बजे खबर आई कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो से फोन पर बात की। 
  • पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को आपत्ति पत्र (डिमार्शे) सौंपकर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की तुरंत रिहाई की मांग की।
  • दोपहर करीब 12 पता लगा कि पाकिस्तान अभिनंदन को लेकर ब्लैकमेलिंग के मूड में है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपना पायलट ले और बातचीत शुरू करे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोई अच्छी खबर सामने आने वाली है। जाहिर है, भारत का कूटनीतिक दबाव काम करने लगा था।
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जियो टीवी से बात करते हुए कहा कि इमरान खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
  • भारत ने कॉन्सुलर एक्सेस की जगह अभिनंदन की तुरंत रिहाई की मांग की। 
  • दोपहर करीब 3 बजे भारत ने एक बार फिर चेतावनी दी कि पाकिस्तान के साथ कोई डील नहीं की जाएगी। भारत ने दोहराया कि अभिनंदन को खरोंच भी आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • शाम करीब 4.30 बजे- पाकिस्तान ने आखिरकार झुकते हुए कहा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने को तैयार है। इस बात का एलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के भीतर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed