फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fight agianst Corona: Sant Nirankari mission donates 5 crore to PM cares fund

कोरोना से लड़ाई: संत निरंकारी मिशन भी जुटा, पीएम केयर्स फंड में दिए पांच करोड़

Sat, 18 Apr 2020 06:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Fight agianst Corona: Sant Nirankari mission donates 5 crore to PM cares fund
संत निरंकारी मिशन प्रमुख माता सुदीक्षा

एक चिकित्सक का व्यवसाय दया का व्यवसाय होता है। इसमें सबसे आवश्यक भावना करुणा की होती है। आज कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण के चलते जो चिंताजनक हालात बन गए हैं, उसमें समाज के सभी वर्गों, संस्थाओं और सरकारों को मिलकर कार्य करना होगा। हर्ष का विषय है कि लगभग हर जगह ऐसा ही हो रहा है। ऐसी ही एक संस्था है संत निरंकारी मिशन, जो एक लंबे समय से आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पित है। 

विज्ञापन


मिशन के लाखों सेवादार और श्रद्धालु भक्त अपने सतगुरु के आदेशानुसार हर प्रकार की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे रक्तदान हो, स्वच्छता अभियान हो, पौधरोपण हो या फिर आपदा में राहत एवं पुनर्वास के कार्यक्रम, सेवादार सेवा भाव से कार्य में जुट जाते हैं। जैसे ही कोरोना संक्रमण का प्रभाव शुरू हुआ, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने सभी भक्तों से समाज में आर्थिक रूप से दुर्बल भाइयों और बहनों के लिए भोजन व राशन की सेवा के लिए आगे आने आग्रह किया।  
विज्ञापन


तभी से मिशन द्वारा रोजाना एक लाख लोगों को भोजन दिया जा रहा है। लगभग एक लाख परिवारों को राशन किट भी बांटी जा चुकी है। आज के नाज़ुक दौर में भी मिशन के सेवादार रक्तदान के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मिशन ने अपने सत्संग भवन, स्कूल राज्य और केंद्रीय सरकारों को क्वारंटीन सेंटर के रूप में प्रयोग करने के लिए दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संत निरंकारी मिशन द्वारा पीएम केयर्स फंड में 5 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया है, जिसकी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रसंशा की। इसके अलावा मिशन द्वारा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के सीएम फंड में भी 50-50 लाख रुपये का योगदान दिया गया है। मिशन के द्वारा दिल्ली सरकार को 10000 पीपीई किट भी उपलब्ध करवाई गई है।  


इन सभी योगदानों के साथ-साथ, मिशन ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के चार प्रदेशों में स्थित 12 अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों के लिए भी 200 पीपीई किट का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल ग्रुप इस सेवा के लिए मिशन का हृदय से धन्यवाद करता है। संत निरंकारी मिशन की शिक्षा और मिशन के सेवादारों की भेदभाव से ऊपर उठकर सेवा करने की भावना को शत-शत नमन है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed