फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fifth death in CRPF due to corona infection, now 55-year-old head constable succumbed

कोरोना संक्रमण से सीआरपीएफ में पांचवीं मौत, अब 55 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ा

Wed, 17 Jun 2020 11:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 17 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fifth death in CRPF due to corona infection, now 55-year-old head constable succumbed
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 के कारण मौत हो गई, इसके बाद यहां इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले कर्मियों की संख्या पांच हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए, जिसके साथ कोरोना से संक्रमित कर्मियों की कुल संख्या 783 हो गई। इनमें से 338 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 440 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर मामले कश्मीर में स्थित इकाइयों और कुछ अन्य जगहों से सामने आए हैं। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘55 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल का सोमवार को हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में निधन हो गया, वे 5वीं बटालियन में तैनात थे।'
विज्ञापन


सभी अर्धसैनिक बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में यह 16वीं मौत है। कोविड-19 के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पांच मौतें, सीमा सुरक्षा बल में तीन मौतें, सशस्त्र सीमा बल में दो मौतें और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक मौत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed