फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female constable breastfeeding in police station

महिला कांस्टेबल ने लगातार रो रही अजनबी बच्ची को पुलिस थाने में कराया स्तनपान

Tue, 01 Jan 2019 08:37 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 01 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Female constable breastfeeding in police station
फाइल फोटो
मातृत्व अवकाश पर चल रही एक महिला पुलिसकर्मी ने करूणा का परिचय देते हुए लगातार रो रही 18 महीने की एक बच्ची को यहां स्तनपान कराया। दरअसल, बच्ची को कथित तौर पर नशे की हालत में उसकी मां एक अजनबी व्यक्ति के पास छोड़ कर भूल गई थी। प्रियंका ने अफजलगंज पुलिस थाना में नियुक्त अपने कांस्टेबल पति के अनुरोध पर बच्ची को स्तनपान कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि स्तनपान कराए जाने के शीघ्र बाद बच्ची ने रोना बंद कर दिया, जिसके बाद उसे पेटलाबर्ज स्थित सरकारी मातृत्व अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि बच्ची को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना में सौंप दिया था। इस व्यक्ति को एक महिला ने रविवार रात अपनी बच्ची संभालने के लिए दिया था लेकिन इसके बाद वह गायब हो गई थी। महिला ने उससे कहा था कि वह पानी पीकर आ रही है। 
विज्ञापन


इसके बाद यह व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया औरप उसे दूध पिलाने की कोशिश की। फिर उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस बारे में सूचना दी। वे बच्ची को पुलिस थाना ले गए और उसे कांस्टेबल को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में महिला का पता लगा लिया। 

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक व्यक्ति को अपनी बच्ची सौंपने के बाद वह स्थान भूल गई थी क्योंकि उस वक्त वह नशे में थी। महिला को बाद में मातृत्व अस्पताल ले जाया गया जहां उसे उसकी बच्ची सौंप दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed