महाराष्ट्र में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस पर हमले के बाद पैलेट गन का इस्तेमाल, 4 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बदलापुर में किसानों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्याण इलाके में किसानों ने मौके पर पहुंची पुलिस की छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। किसान रक्षा मंत्रालय द्वारा उनकी जमीनों के अधिग्रहण की वजह से नाराज हैं। उनका आरोप है कि रक्षा मंत्रालय उनकी जमीनों पर कब्जा करता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नेवी के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जमीन अधिगृहीत की जा रही है, लेकिन किसानों में नाराजगी है कि उनकी सहमति लिए बिना फडणवीस सरकार ये कदम उठा रही है।
हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और करीब 10 पुलिस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दरअसल, प्रशासन को इस बात की उम्मीद न थी कि किसानों का ये आंदोलन हिंसक रूप ले लेगा और वे गाड़ियों को आग लगा देंगे।
#Visuals from Thane-Badlapur highway where farmers protest turned violent, farmers say their land is being acquired by MoD. #Maharashtra pic.twitter.com/X5TgogeoMU
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
थाणे के कमिश्नर का कहना है कि किसानों के उग्र हो जाने की वजह से उनके करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज नजदीक के अस्पताल में करवाया जा रहा है। कमिश्नर ने जानकारी दी कि हालात सामान्य हैं और यहां कर्फ्यू और धारा 144 नहीं लगाई गई है।
Some protesters turned violent&12 policemen injured; registering case of attempt to murder against protesters: Police Commissioner, Thane pic.twitter.com/TKiFw13hn2
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017