फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest : BJPs Roadmap Ready, MP-MLA Will Reach Farmers, Make Them Understand Farm Laws

भाजपा का रोडमैप तैयार, सांसद-विधायक किसानों तक पहुंचाएंगे सरकार के 'मन की बात'

Thu, 17 Dec 2020 10:06 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Dec 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest : BJPs Roadmap Ready, MP-MLA Will Reach Farmers, Make Them Understand Farm Laws
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को कैसे खत्म किया जाए इसे लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी में मंथन का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने किसान आंदोलन से निपटने के लिए नया रोडमैप तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद और विधायक सभी अब नए कृषि कानून के फायदे को लेकर किसानों और जनता के बीच जाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


किसान आंदोलन कैसे खत्म कराया जाए इसे लेकर भाजपा मुख्यालय में गुरुवार दोपहर बैठक हुई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, पार्टी के  सभी महासचिव और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में शाह और नड्डा ने किसान विधयेक को लेकर देशभर में हुई प्रेस कांफ्रेंस, जनसपंर्क और चौपाल के बारे में फीडबैक लिया। एक वरिष्ठ महासचिव ने अमर उजाला से नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पहले एक से डेढ़ घंटे अलग से चर्चा हुई। नड्डा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी महासचिव और अन्य केंद्रीय मंत्री शाामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने तय किया है कि आने वाले दिनों में पार्टी के नेता किसानों के बीच जाएंगे। इसे लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री तोमर आने वाले दिनों में पार्टी के सभी सांसद मोदी सरकार के किसानों को लेकर किए काम और नए कृषि विधेयक के संदर्भ में विस्तार से समझाएंगे।

इसके बाद सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के बीजेपी विधायकों को नए कृषि विधेयकों के बारे में बातएंगे। सांसद और विधायक मिलकर केंद्र की कृषि नीतियों को ब्लॉक स्तर और जनता तक पहुंचाएंगे। इस दौरान वे शहर के किसान संगठन और बुद्धिजीवियों से भी चर्चा करेंगे। 


बीजेपी की ये बैठक ऐसे दिन हुई है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं पर लंबे समय से किसानों के आंदोलन की वजह से आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसानों को अहिंसक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। कोर्ट ने इन विवादास्पद कृषि कानूनों के संबंध में कृषि विशेषज्ञों, किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों की एक निष्पक्ष तथा स्वतंत्र कमेटी बनाई। वहीं दूसरी ओर पीएम  मोदी 18 दिसंबर को दोपहर में मध्य प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed