{"_id":"603536ac76334a1e9c7f7af2","slug":"farmers-movement-dharmendra-regrets-said-to-a-twitter-user-we-are-very-sad-we-did-not-tell-what-and-whom-we-talk-in-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : धर्मेंद्र को अफसोस, एक ट्विटर यूजर से बोले-बहुत दुखी हैं हम, सेंटर में किस-किस से क्या-क्या न कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलन : धर्मेंद्र को अफसोस, एक ट्विटर यूजर से बोले-बहुत दुखी हैं हम, सेंटर में किस-किस से क्या-क्या न कहा
Tue, 23 Feb 2021 10:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
dharmendra
- फोटो : social media
केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन को लेकर अभिनेता धर्मेंद्र ने अफसोस प्रकट किया है। आंदोलन में चूंकि पंजाब-हरियाणा के किसान ज्यादा जुड़े हैं, इसलिए धर्मेंद्र की उनके प्रति सहानुभूति स्वाभाविक है, क्योंकि वे उस माटी से जुड़े हैं। लोग उनके रुख को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने उनसे ऐसा कुछ कहा तो उन्होंने उसे जवाब दिया - 'ये बहुत दुखदायी है, आप नहीं जानते हम ने सेंटर में किस-किस से क्या-क्या कहा है, मगर बात नहीं बनी।'
बता दें, पंजाब-हरियाणा के किसान धर्मेंद्र व उनके परिवार से नाराज हैं। उन्होंने देओल परिवार को शूटिंग नहीं करने देने की धमकी दी थी। देओल परिवार के तीन सदस्य भाजपा से जुड़े हैं। सनी देओल और हेमा मालिनी सांसद हैं। धर्मेंद्र का भी रवैया केंद्र के प्रति सख्त नहीं है।
अपने फोटो का वीडियो बनाया और लिखा यह शेर-
धर्मेंद्र ने अपने चाहने वालों को फोटो का एक वीडियो भी बनाकर साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा-
'सुमैला, इस बे-जां चाहत का हकदार...मैं नहीं...मासूमियत है सब की...हंसता हूं ... हंसाता हूं...मगर उदास रहता हूं...इस उम्र में कर के बे-दाखिल...मुझे मेरी धरती से...दे दिया सदमा...मुझे मेरे अपनों ने'
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा-आपके अपने ये नहीं, कोई और हैं
धर्मेंद्र के उक्त शेर पर एक एक यूजर ने किसान आंदोलन में शामिल किसानों के फोटो जोड़कर लिखा- 'ये थे आप के अपने, जो अपने हक के लिए अभी भी लड़ रहे हैं और रोज कई मर रहे हैं, पर अफसोस आज आपके अपने ये नहीं कोई और हैं।
दुआ करता हूं जल्दी हल निकल आए
एक अन्य यूजर की बात पर धर्मेंद्र ने सफाई देते हुए कहा- पैरी...ये बहुत दुखदायी है...आप नहीं जानते हम ने सेंटर में किस-किस से क्या-क्या कहा है मगर बात नहीं बनी... बहुत दुखी हैं हम। दुआ करता हूं कोई हल जल्दी निकल आए..ख्याल रखें...आप सभी को प्यार।

pic.twitter.com/f3v3TcQrRN. Sumaila,iss be-ja chaahat ka haqdaar...Main nehin...masoomiyat hai aap sab ki ...hansta hoon hansaata hoon..magar..udaas rehta hoon ...”iss ummr mein kar ke be-dakhil ..mujhe meri dharti se...de diya sadma ...mujhe mere apnon ne” .
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 23, 2021