{"_id":"5b3e867e4f1c1b05278b4c51","slug":"farmer-tried-to-suicide-in-the-collectorate-including-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने परिवार समेत की कलक्ट्रेट में आत्मदाह कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसान ने परिवार समेत की कलक्ट्रेट में आत्मदाह कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचने के मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान किसान ने कलक्ट्रेट परिसर में परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसान समेत उसके परिवार को हिरासत में ले लिया। दरअसल, जमीन बेचने को लेकर उसका अपने भाई के साथ विवाद चल रहा है। सिकंदराबाद के गांव रिटौली निवासी प्रेमचंद और उसके भाई की गांव मंजूपुर में खेती की ज़मीन है।
विज्ञापन
प्रेमचंद के भाई ने अपने हिस्से की जमीन को खाता तकसीम किए बिना उसे बेच दिया। उक्त जमीन पर कब्जा लेने के दौरान दबंगों ने प्रेमचंद की लाखों की फसल को बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने इस मामले में मुख्यमंत्री, डीएम, एसडीएम समेत अन्य अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न हो सकी।
विज्ञापन
परेशान होकर प्रेमचंद ने बुधवार को एडीएम दफ्तर पहुंचकर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को किसान प्रेमचंद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गया।
विज्ञापन
जैसे ही प्रेमचंद ने आत्मदाह की कोशिश की, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे परिवार समेत हिरासत में लेकर माचिस और मिट्टी के तेल का डिब्बा उससे छीन लिया। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि पीड़ित किसान को न्याय दिलाया जाएगा। आत्मदाह करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।