फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farm bills Congress launch Speak up for farmers campaign rahul gandhi urge people to raise their voice

कृषि विधेयक: राहुल गांधी की लोगों से अपील, किसानों के हक में उठाएं आवाज

Sat, 26 Sep 2020 12:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 26 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
farm bills Congress launch Speak up for farmers campaign rahul gandhi urge people to raise their voice
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर 'किसानों के लिए बोलो' अभियान की शुरुआत की। जिसमें संसद से पारित कृषि बिल का विरोध किया गया। राहुल गांधी ने लोगों से नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया है। बता दें कि संसद के दोनों सदनों से कृषि संबंधी तीन विधेयक पास हो चुके हैं। इनपर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होना बाकी है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ, आइए साथ मिलकर आवाज उठाएं। अपने वीडियो के माध्यम से स्पीक अप फोर फार्मर्स कैंपेन (किसानों के लिए बोलो अभियान) से जुड़िए।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनकी पार्टी ने विधेयकों को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

 


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा ‘बेहद अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए कृषि विधेयक कुछ और नहीं बल्कि हमारे किसानों पर हमला है और कृषि को अपने पूंजीवादी दोस्तों के लिए एक और राजस्व धारा में बदलने का प्रयास है।’

कई अन्य विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस ने भी दावा किया है कि विधेयक किसानों के हित को नुकसान पहुंचाएगा और कॉर्पोरेट्स को लाभ पहुंचाएगा। हालांकि सरकार ने इस दावे से इनकार किया है। केंद्र का कहना है विधेयक किसानों के लिए फायदेमंद होंगे और उनकी आय में वृद्धि करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed