{"_id":"5de7c7808ebc3e54ae284e05","slug":"fake-currency-notes-worth-rs-1-20-crore-stolen-from-nia-headquarters-two-arrested-g-kishan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए मुख्यालय से जाली नोट चोरी मामले में किशन रेड्डी ने राज्यसभा में दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए मुख्यालय से जाली नोट चोरी मामले में किशन रेड्डी ने राज्यसभा में दिया जवाब
Wed, 04 Dec 2019 09:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 04 Dec 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुख्यालय के मालखाने से एक करोड़ 20 लाख रुपये के जाली नोट चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह निम्न गुणवत्ता वाले जाली मुद्रा नोट अगस्त में चोरी हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामलें में मालखाने के प्रभारी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लोधी कालोनी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था और उन्हें चुराए गए नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
किशन रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों में से एनआईए ऑफिस से ताल्लुक रखने वाला एक कांस्टेबल सुनील कुमार था और दूसरा आरोपी एक निजी कंपनी का कर्मचारी था।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री ने आगे सावालों के जवाब में बताया कि एनआईए ने पिछले तीन सालों के दौरान 183 मामलों में से 96 मामलों में आरोप पत्र दायर किए हैं और सात मामलों में फैसला सुनाया गया है जिनमें 16 आरोपी दोषी साबित हुए हैं।