{"_id":"5d66750a8ebc3e01366294a6","slug":"fake-advertisement-for-the-recruitment-of-120-posts-in-air-india-company-will-register-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया में 120 पदों पर भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन, कंपनी लेगी एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया में 120 पदों पर भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन, कंपनी लेगी एक्शन
Wed, 28 Aug 2019 06:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी एयर इंडिया में भर्ती के लिए फर्जी विज्ञापन का मामला सामने आया है। एक विज्ञा दिया गया है जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन में कुल 120 पद खाली हैं, जिसके लिए आवेदक को जीएसटी के साथ 9,800 रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि ये विज्ञापन फर्जी है। हमने इस तरह का कोई विज्ञापन नहीं दिया है। हम इसको लेकर जल्द ही एफआईआर दर्ज कराएंगे। दरअसल, इस फर्जी विज्ञापन के बारे में तब पता चला जब एक व्यक्ति ने विज्ञापन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एयर इंडिया से पूछा कि क्या कंपनी सच में भर्तियां करने जा रही है।
विज्ञापन
एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, भर्ती के लिए दो पन्नों का फर्जी विज्ञापन बुधवार को प्रकाश में आया। इसमें आवेदक को रोहन वर्मा नाम के एक व्यक्ति से संपर्क करने और 9,800 रुपये का 'रिफंडेबल सिक्यॉरिटी अमाउंट' तथा जीएसटी जमा करने के लिए कहा गया था। विज्ञापन में फर्जी पता, एयर इंडिया बिल्डिंग, अकोला, सांताक्रूज ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 40007 दिया गया था।
विज्ञापन
एयरलाइन के ही एक अन्य अधिकारी ने कहा, अकोला में हमारी कोई बिल्डिंग नहीं है। अधिकारी ने कहा, इस तरह का फर्जीवाड़ा चलाने वाले लोगों के खिलाफ हम जल्द ही एक प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे हैं।