Fact Check: 'लहसुन खाने से नहीं होगा कोरोना', मच्छरों से फैल रहा वायरस', जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से दुनिया भर में करीब 11 लाख लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 59,131 के पार पहुंच गई है। केवल भारत में ही कोरोना के 2902 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिनमें से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की तरफ से लोगों को जागरुक करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों का दौर भी जारी है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए और इसके इलाज के लिए कई तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं।
वायरस से बचने के लिए कई तरह की भ्रामक सलाहें लोगों को दी जा रही हैं। कभी कहा जा रहा है कि लहसुन खाने वालों को कोरोना वायरस का खतरा नहीं है तो कभी गरम पानी पानी के सलाह दी जा रही है। ऐसे में लोग भ्रमित हैं कि क्या सही है और क्या गलत। लोगों में उभरी ऐसी ही कुछ गलतफहमियों को दूर करने के लिए WHO ने इसपर जवाब दिया है। आइए जानते हैं वायरल हो रही इन खबरों में कितनी सच्चाई है।
अफवाह- कोरोना वायरस गर्मी से मर जाता है।
जवाब- फैलाई जा रही ये जानकारी सरासर गलत है। पहले आईं महामारियों में भी ऐसा नहीं था। वह मौसमी पैटर्न के हिसाब से आगे नहीं बढ़ी थीं। कोरोना वायरस किसी भी वातावरण में फैल सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि ठंड भरा वातावरण हो। सोशल मीडिया पर इस भ्रांति को लेकर कई वीडियोज मिल जाएंगे। यहां तक कि लोगों ने इन फर्जी वीडियोज को देखते हुए गरम पानी से नहाना तक शुरू कर दिया था। इस मैसेज के साथ फर्जी तरीके से यह भी बताया जा रहा है कि ये तमाम बातें यूनिसेफ ने कही हैं लेकिन WHO ने इससे इनकार किया है। जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते हैं। इसी के जरिए वायरस फैलता है।
अफवाह- मच्छरों के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस
जवाब- वायरस हवा में तैरते पानी के बूंदों से फैलते हैं। चाहे वह छींक हो या खांसी। जब इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति छींकता या खांसता है तो उसके मुंह या नाक से निकलने वाली थूक की बूंदों से कोरोना वायरस फैलता है। मच्छरों की वजह से इसका दायरा नहीं बढ़ता। कई जगह इस तरह के दावे किए दावे किए जा रहे हैं कि मच्छरों के जरिए कोरोना वायरस फैलता है। WHO ने इस घारणा को गलत बताया है।
अफवाह- जानवरों के जरिए भी फैल सकता है वायरस
जवाब- अभी तक ऐसा कोई प्रमाण सामने नही आया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण जानवरों से इंसानों में हो सकता है। इस बात के भी बहुत कम प्रमाण हैं कि कुत्ते और बिल्ली भी इस बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। यह संक्रमण इंसान से इंसान में होता है। अगर आपका पालतू जानकर किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गया है तो आपको अपने पूरे परिवार सहित सेल्फ क्वारंटीन कर लेना चाहिए और सरकार को इसकी सूचना देनी चाहिए।
अफवाह- लहसुन खाने से नहीं होगा कोरोना वायरस का खतरा
जवाब- सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी पोस्ट देखने को मिल रही हैं जिनमें ये बताया जा रहा है कि लहसुन खाने से कोरोना वायरस के असर को खत्म किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लहसुन को एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ मानता है जिसमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता है, लेकिन इस बात के कोई सबूत नहीं है कि लहसुन खाने से कोरोना वायरस का असर खत्म किया जा सकता है। यानी पड़ताल में ये बात भी गलत साबित होती है।
अफवाह-अल्कोहल या क्लोरीन से मर जाता है कोरोना वायरस
जवाब- एकदम गलत। अल्कोहल या क्लोरीन छिड़कने से शरीर पर मौजूद कोरोना वायरस खत्म नहीं होता। कोरोना वायरस सिर्फ दवाइयों से ही ठीक हो सकता है। इसका इलाज अल्कोहल या क्लोरीन नहीं होता। अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
अफवाह-एंटीबायोटिक्स हमारे शरीर से कोरोनावायरस को निकाल सकते हैं
जवाब- डब्ल्यूएचओ के अनुसार एंटीबायोटिक्स केवल बैक्टीरिया को मार सकते हैं, यह आपको कोरोना जैसे घातक वायरस से छुटकारा नहीं दिला सकता है।
यह खतरनाक वायरस लाखों लोगों के शरीर में घुस चुका है, इसे मारने का तरीका अभी तक नहीं इजाद नहीं हो पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई देश इस पर काम कर रहे हैं लेकिन अब तक इसे मारने वाले कोई दवा नहीं बनाई जा सकी है। ऐसे में हम आपसे अपील करते हैं किसी भी तरह की अफवाह पर अमल करने से पहले एक बार उसके तथ्य जरूर जांच लें। खुद भी जागरुक रहें दूसरों को भी जागरुक करें।