{"_id":"62029eba264a51171a20d85a","slug":"facebook-instagram-blocked-handles-of-indian-army-chinar-corps-not-responding-to-official-communication","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक-इंस्टाग्राम: एक हफ्ते से ब्लॉक हैं चिनार कोर के हैंडल, आधिकारिक सूचना के बावजूद जवाब नहीं दे रही कंपनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक-इंस्टाग्राम: एक हफ्ते से ब्लॉक हैं चिनार कोर के हैंडल, आधिकारिक सूचना के बावजूद जवाब नहीं दे रही कंपनी
Tue, 08 Feb 2022 10:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:17 PM IST
सार
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चिनार कोर के पेज सीमापार से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार को नकारने के लिए बनाए गए थे।
विज्ञापन
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किया चिनार कोर के हैंडल।
- फोटो : Social Media
विस्तार
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिनार कोर के हैंडल को पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से ब्लॉक कर रखा है। अधिकारियों ने शिकायत की है कि दोनों ही कंपनियां इस बारे में आधिकारिक सूचना दिए जाने के बावजूद जवाब नहीं दे पाई हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चिनार कोर के पेज सीमापार से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार को नकारने के लिए बनाए गए थे। इनके जरिए ही लोगों को कश्मीर घाटी की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा था। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस मामले को फेसबुक में संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया गया था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही मेटा कंपनी का हिस्सा हैं। फिलहाल इनकी ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगर कंपनी के बनाए गए निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो आमतौर पर सोशल मीडिया वेबसाइट पेज को हटा सकती है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को उनकी तरफ से किए जा रहे उल्लंघनों के बारे में बताया जाता है।