{"_id":"5f3ba3957584e50c957418b8","slug":"facebook-dispute-raipur-police-registered-a-case-against-three-including-facebook-policy-director-ankhi-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस ने फेसबुक की नीति निदेशक अंखी दास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायपुर पुलिस ने फेसबुक की नीति निदेशक अंखी दास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया
Tue, 18 Aug 2020 03:28 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
अंखी दास (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने एक स्थानीय चैनल के पत्रकार की शिकायत पर सोशल मीडिया फेसबुक की नीति निदेशक अंखी दास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने मंगलवार को बताया कि रायपुर स्थित एक समाचार चैनल के पत्रकार आवेश तिवारी की शिकायत पर कबीर नगर थाने की पुलिस ने अंखी दास, मुंगेली निवासी राम साहू और मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी विवेक सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले फेसबुक की अधिकारी अंखी दास ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि उसे ऑनलाइन पोस्ट के माध्यम से धमकी दी जा रही है। दास ने शिकायत में रायपुर निवासी आवेश तिवारी पर भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इधर तिवारी ने दास के खिलाफ शिकायत में कहा है कि 'उन्होंने अमरीकी अखबार वालस्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक खबर को लेकर 16 अगस्त को फेसबुक में एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में अखबार की खबर और उसमें प्रकाशित फेसुबक की नीति निदेशक अंखी दास को लेकर की गई टिप्पणियों का जिक्र था, जिसमें साफ कहा गया है कि अंखी दास लोकसभा चुनाव के पूर्व फेसबुक के राजनीतिक हित के लिए तमाम तरह के हेट स्पीच से जुड़ी पोस्ट को न हटाने के लिए अपने अधीनस्थों पर दबाव डाल रही थी। उनका कहना था कि इससे केंद्र सरकार से राजनीतिक संबंध खराब हो सकते हैं।'
विज्ञापन
शिकायत में तिवारी ने कहा है कि इस पोस्ट के बाद साहू और सिन्हा, दास का बचाव करने लगे। इन फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने कहा कि वह (दास) हिंदू हैं इसलिए हिंदू हित की बात कर रहीं हैं। वहीं, राम साहू नाम के व्यक्ति ने अश्लील और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले फोटो पोस्ट किए। दोनों ने तिवारी को जान से मारने की धमकी भी दी।
तिवारी ने कहा है कि इस पोस्ट के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों से व्हाट्सप कॉल और मैसेज आ रहे हैं, जिसमें अंखी दास का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
तिवारी ने आरोप लगाया है कि अंखी दास, राम साहू और विवेक सिन्हा मिलकर धार्मिक वैमनस्यता फैला रहे हैं और उन्हें बदनाम कर रहे हैं। इससे उनकी जान को खतरा हो गया है।