{"_id":"61c3c600992df94a84110fbe","slug":"extortion-calling-a-lawyer-in-ranhola-area-in-delhi-and-asking-for-money-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी : दिल्ली के रणहौला इलाके में वकील को फोन कर मांगे रुपये, कहा- हैलो! मैं तिहाड़ से बोल रहा हूं, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी : दिल्ली के रणहौला इलाके में वकील को फोन कर मांगे रुपये, कहा- हैलो! मैं तिहाड़ से बोल रहा हूं, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 23 Dec 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:12 AM IST
सार
दिल्ली के रणहौला इलाके में एक वकील को किसी बदमाश ने कॉल कर कुछ इसी अंदाज में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ‘हैलो, मैं तिहाड़ जेल से नीरज बवाना बोल रहा हूं, जिंदा रहना है तो शाम तक एक लाख रुपये दे दे...।’ वकील ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
‘हैलो, मैं तिहाड़ जेल से नीरज बवाना बोल रहा हूं, जिंदा रहना है तो शाम तक एक लाख रुपये दे दे...।’ बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में एक वकील को किसी बदमाश ने कॉल कर कुछ इसी अंदाज में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि शाम तक गूगल पे के जरिये पैसे भेज देना, नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहना।
विज्ञापन
गूगल पे के जरिये पैसे भेजने को कहा, नीरज बवाना का नाम लेकर दी धमकी
वकील ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉलर के मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रवींद्र कुमार परिवार के साथ मोहन गार्डन, उत्तम नगर में पिछले 17 सालों से रहते हैं। वह द्वारका कोर्ट में वकालत करते हैं। रवींद्र ने बताया कि 18 दिसंबर को उनके मोबाइल पर किसी ने कॉलकर खुद को जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया बताया। आरोपी ने रवींद्र के घर और कोर्ट में उसके चेंबर का नंबर बताया। रवींद्र से यह भी कहा गया कि उसके लड़कों ने रेकी की हुई है। रुपये नहीं देने पर उसे गोली मार दी जाएगी। घटना के बाद रवींद्र डर गए।
विज्ञापन
आरोपी ने दोबारा कॉल किया तो रवींद्र ने कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पुलिस को खबर दी। रवींद्र ने बताया कि उसके घर के बाहर जग्गू नामक शख्स अवैध रूप से शराब बेचता है। एक सप्ताह पूर्व जब एक शख्स शराब लेने आया था तो रवींद्र का पालतू कुत्ता भौंकने लगा था। आरोपी ने रवींद्र को बाद में देख लेने की धमकी देने की बात की थी।