{"_id":"60f0eb458ebc3ee5984d4d1d","slug":"external-affairs-minister-s-jaishankar-meets-afghan-president-ashraf-ghani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताशकंद कनेक्टिविटी सम्मेलन: अफगान के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर, मौजूदा हालात पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ताशकंद कनेक्टिविटी सम्मेलन: अफगान के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर, मौजूदा हालात पर की चर्चा
Fri, 16 Jul 2021 07:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:43 AM IST
सार
जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने गनी को अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और विकास के लिए भारत का सहयोग बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त किया है
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद देश में तेजी से बदल रहे हालात को लेकर चर्चा की। जयशंकर के मुताबिक, उन्होंने गनी को अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता और विकास के लिए भारत का सहयोग बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
जयशंकर ने ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात कर बेहद खुश हूं। अफगानिस्तान और उसके आसपास के मौजूदा हालात पर चर्चा की। हमारा समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया। जयशंकर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के दो दिन के दौरे के बाद ताशकंद पहुंचे थे, जहां उन्होंने गनी के साथ यह मुलाकात एक बहुस्तरीय संपर्क सम्मेलन से इतर की। इस दौरान उन्होंने ताशकंद में बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन के साथ भी बैठक की। उन्होंने ट्वीट में इसकी भी जानकारी देते हुए कहा, यह हमारे संबंधों की प्रगति को जांचने का अच्छा मौका रहा।
विज्ञापन
इससे पहले दुशांबे में जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में शिरकत की, जिसमें अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालातों को लेकर बेहद चिंता जताई गई और अमेरिका सेना के देश छोड़ने के दौरान तालिबान की तरफ से अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए किए जा रहे घातक हमलों को लेकर भी बात की गई।
विज्ञापन