फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   explosion takes place at firecracker manufacturing unit near Sivakasi in Virudhunagar district of Tamil Nadu

Tamil Nadu: विरुधुनगर में शिवकाशी के पास पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट; नौ लोगों की मौत, 10 घायल

Thu, 09 May 2024 04:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 May 2024 04:29 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने एक पोस्ट में कहा, 'तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

विज्ञापन
explosion takes place at firecracker manufacturing unit near Sivakasi in Virudhunagar district of Tamil Nadu
Tamil Nadu - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ। इस दौरान नौ लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला अधिकारियों को घायलों को उचित चिकित्सा देखभाल मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों की जान बचाने कं लिए हरसंभव कोशिश करने को कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के शिवकाशी में सेंगामालापट्टी के पास एक पटाखा-निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ। इस दौरान पांच महिलाओं और तीन पुरुषों सहित नौ श्रमिकों की मौत हो गई। सात कमरे जहां पटाखे रखे हुए थे, पूरी तरह जल गए। पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्टालिन ने विस्फोट में हुईं मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला कलेक्टर को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया यह पता चला है कि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें चिकित्सा सहायता की जरूरत है। अधिकारियों को घायलों के लिए उचित जीवनरक्षक उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव आयोग से  सहमति प्राप्त करने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं। राष्ट्रपति ने एक पोस्ट में कहा, 'तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कई लोगों की जान जाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed