फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expel Vijay Mallya from Rajya Sabha with immediate effect Ethics Committee

आचार समिति ने की विजय माल्या की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश

Wed, 04 May 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Expel Vijay Mallya from Rajya Sabha with immediate effect Ethics Committee

संसद की आचार समिति ने संसद के उच्च सदन से उद्योगपति विजय माल्या की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की है।  समिति ने तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की। समिति ने आम सहमति के बाद उच्च सदन को एक मसौदा भी तैयार कर भेजा है। अब राज्यसभा के सभापति की मंजूरी मिलने के बाद विजय माल्या की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने बताया कि माल्या की सदस्यता समाप्त करने सबंधी रिपोर्ट का मसौदा सदन में पेश कर दिया गया है। रिपोर्ट के मसौदे में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से विजय माल्या की सदस्यता समाप्त कर दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीजों के गलत होने पर संसद खुद अपने सदस्य के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सभापति की मंजूरी मिलने के बाद माल्या की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने विजय माल्या का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था।

बताया गया कि माल्या का त्यागपत्र प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है और इस्तीफे में उनके वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं। मालूम हो कि माल्या राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed