फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Excessive rain forecast in Mumbai, Meteorological Department issued red alert

मुंबई में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Excessive rain forecast in Mumbai, Meteorological Department issued red alert
मुंबई में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मंगलवार के लिए ‘भारी वर्षा’ के अपने पूर्वानुमान को बदलकर ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ कर दिया है। विभाग ने इसके मद्देनजर आज रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ के पूर्वानुमान का मतलब है कि मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पुणे और रत्नागिरी में अगले 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया, ‘मुंबई, ठाणे, पुणे में मंगलवार और बुधवार को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी। रायगढ़ के लिए भी सोमवार से बुधवार तक ऐसा ही पूर्वानुमान है।’ अधिकारी ने कहा, ‘पूर्वानुमान के सही होने की संभावना बहुत ज्यादा, 51 से 75 फीसदी तक, है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी जो बुधवार को मूसलाधार बारिश में बदल सकती है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने और बिजली कड़कने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed