फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-servicemen should not face any problem, discussion held for the first time in Sainik Board conference

Meghalaya: पूर्व सैनिकों को नहीं हो कोई दिक्कत, पहली बार दो दिवसीय सैनिक बोर्ड सम्मेलन में हुई चर्चा

Fri, 13 Sep 2024 08:30 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:30 PM IST
सार

सम्मेलन में पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों की विशिष्ट चुनौतियों और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश की गई और उनके समाधान तलाशे गए।

विज्ञापन
Ex-servicemen should not face any problem, discussion held for the first time in Sainik Board conference
बैठक में चर्चा करते पूर्व सैनिक और सेना के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिको को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित 101 एरिया के मुख्यालय में पहली बार दो दिवसीय राज्य सैनिक बोर्ड निदेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों की विशिष्ट चुनौतियों और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश की गई और उनके समाधान तलाशे गए।
विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक इस सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की भलाई से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें पेंशन प्रशासन रक्षा प्रणाली, पूर्व सैनिक योगदान स्वास्थ्य योजना और पुनर्वास के अवसर शामिल थे। चर्चा का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की भलाई के दृष्टिकोण को पूर्वोत्तर की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार परिष्कृत करना था।
विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव, 101 एरिया शिलांग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, रक्षा लेखा के पेंशन नियंत्रक (प्रयाग राज) और पुनर्वास निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के राज्य सैनिक बोर्डों के निदेशक भी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख चुनौतियों की पहचान करना और पूरे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की भलाई को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed